गुरुवार, 27 नवंबर 2008

मैं और मेरी तन्हाई


पप्पू पास हो गया
************************
************************


संसद का काला इतिहास हो गया

पप्पू हमारा देखो पास हो गया

नोटों की चोट में वोटों के खेल से

मतलबी घटकों के स्वार्थ के मेल से

सरकारी खेमे में उजास हो गया

पप्पू हमारा देखो पास हो गया

संसद का काला इतिहास हो गया

शत्रु मिल एक हुए दोस्ती की रेल में

कौन कौन आन मिला पप्पू की भेल में

पप्पू का मुँह झकझकास हो गया

पप्पू हमारा देखो पास हो गया

संसद का काला इतिहास हो गया

कुर्सी का लोभ दे वोट को कबाड़ के

सत्ता की धौंस से किसी भी जुगाड़ से

देखो अमर कितना खास हो गया

पप्पू हमारा देखो पास हो गया

संसद का काला इतिहास हो गया

समझोता एटम का होगा विदेश से

उनको ना लेना देना अपने इस देश से

शायद ये देश का विकास हो गया

पप्पू हमारा देखो पास हो गया

संसद क काला इतिहास हो गया

काश ऐसा होता काश !

कभी कुछ ऐसा होता

हँसता हर कोई, कोई न रोता

होता बडा न कोई छोटा होता

काश ! कभी कुछ एसा होता ।।

कर्ज न होता दर्द न होता

न गर्मी आती -

न मौसम ये सर्द ही होता

चिन्ता कभी न कोई होती

निश्चिन्त होकर हर कोई सोता

काश ! कभी कुछ एसा होता ।।

तकरार न होती -

बस प्यार ही होता

प्यार न होता, संसार न होता

प्यार बिना बेकार सब होता

प्यार ही प्यार जहाँ में होता

हँसता हर कोई - कोई न रोता

काश ! कभी कुछ एसा होता ।।

कब होंगे आजाद हम
***********************
***********************
कब होंगे आवाद हम
कब मिटेंगे फासले
कब होंगे सब सम ।।
दिलों में दूरी बढती जाए
प्रेम की सांसे ढलती जाएं
पास है सब कुछ अपने फिर भी
लगता है कि है ये कम
कब होंगे आजाद हम ।।
आजादी तो यह नाम की है
दुनिया सारी दाम की है
आजाद वही है, है जिस में दम
कब होंगे आजाद हम ।।
कहा बापू ने और कहा नेहरू ने
क्या सुभाष था कह गया
क्या सपने थे उनके प्यारे
क्या आखिर ये रह गया
भूल गए सब -
न आँख किसी की होती नम
कब होंगे आजाद हम
कब होंगे सब सम ।।खुला सा आसमान हो
वो खुला सा आसमान हो
न कहीं कोई अंजान हो
न इंसान के दाम हों
न नफरत की शाम हो
न मदिरा का ज़ाम हो
न मुल्ला, न राम हो
बस प्यार का पैगाम हो
वो खुला सा आसमान हो।।
न भूखा कोई हो
न नंगा हो
सब का अपना धंधा हो
न हाथ में किसी के डंडा हो
बस प्यार ही जीने का फंडा हो
न अपना कोई अंजान हो
बस प्यार का पैगाम हो
वो खुला सा आसमान हो ।।

ये भी आप सुनियेगा जरुर क्योकि ये ही बाज़ार है और इसी मैं वो सब कुछ है जो और किसी मैं नही है तो पेस है वीडियो बाज़ार फ़िल्म का :-


फोटो गेलेरी